CBSE Marking Controversy: CBSE पोर्टल डाउन! छात्र परेशान | Breaking News

सीबीएसई (CBSE) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली इस समय गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। रिजल्ट के बाद अपनी कॉपियों की दोबारा जांच और रिवैल्युएशन (Revaluation) की मांग कर रहे देश के हजारों छात्रों ने बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्रों का गंभीर आरोप है कि जब उन्होंने अपनी आंसर शीट की फोटोकॉपी मंगवाई, तो उन्हें पूरी तरह से धुंधली यानी 'ब्लर कॉपी' थमा दी गई, जिसमें कुछ भी पढ़ पाना नामुमकिन है। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि अगर कॉपियां ही साफ नहीं दिख रही हैं, तो ऑन-स्क्रीन मार्किंग करने वाले शिक्षकों ने छात्रों को नंबर कैसे दिए? इस बड़ी लापरवाही के सामने आने के बाद जैसे ही छात्रों ने रिवैल्युएशन के लिए अप्लाई करना चाहा, तो सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ही बार-बार ठप (क्रैश) होने लगी। वेबसाइट डाउन होने से छात्रों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। क्या सीबीएसई की इस तकनीकी खराबी और ऑन-स्क्रीन मार्किंग के फेर में लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है? सीबीएसई (CBSE) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली इस समय गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। रिजल्ट के बाद अपनी कॉपियों की दोबारा जांच और रिवैल्युएशन (Revaluation) की मांग कर रहे देश के हजारों छात्रों ने बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्रों का गंभीर आरोप है कि जब उन्होंने अपनी आंसर शीट की फोटोकॉपी मंगवाई, तो उन्हें पूरी तरह से धुंधली यानी 'ब्लर कॉपी' थमा दी गई, जिसमें कुछ भी पढ़ पाना नामुमकिन है। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि अगर कॉपियां ही साफ नहीं दिख रही हैं, तो ऑन-स्क्रीन मार्किंग करने वाले शिक्षकों ने छात्रों को नंबर कैसे दिए? इस बड़ी लापरवाही के सामने आने के बाद जैसे ही छात्रों ने रिवैल्युएशन के लिए अप्लाई करना चाहा, तो सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ही बार-बार ठप (क्रैश) होने लगी। वेबसाइट डाउन होने से छात्रों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। क्या सीबीएसई की इस तकनीकी खराबी और ऑन-स्क्रीन मार्किंग के फेर में लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है?