Gomti Riverfront घोटाले में CBI ने 40 जगहों पर मारा छापा, करीब 190 लोगों पर FIR
ABP News Bureau | 05 Jul 2021 10:58 AM (IST)

यूपी के चर्चित गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई की एंटी करप्शन विंग घोटाले को लेकर कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सीबीआई की टीम ने यूपी के अलावा राजस्थान और पश्चिम बंगाल में 40 जगहों पर छापेमारी की है. यूपी में राजधानी लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और रायबरेली में छापेमारी की गई है. बता दें कि शुक्रवार को ही करीब 190 लोगों पर केस दर्ज किया गया है.