CBI ने Manish Sisodia के खिलाफ जारी किया लुकआउट सर्कुलर नोटिस
ABP News Bureau | 21 Aug 2022 05:19 PM (IST)

सीबीआई (CBI) ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिसोदिया के अलावा 13 अन्य लोगों के खिलाफ भी सर्कुलर जारी किया गया है. इनके देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है. इस बीच एबीपी न्यूज से बातचीत में मनीष सिसोदिया ने कहा है कि हमलोग जेल जाने से डरने वाले नहीं है. उन्होंने लुकआउट सर्कुलर को नौटंकी करार दिया है