जातीय जनगणना: PM Modi से मुलाकात के बाद बोले Nitish और Tejashwi-'उम्मीद है हमारी मांग पर गौर करेंगे'
ABP News Bureau | 23 Aug 2021 12:49 PM (IST)

प्रधानमंत्री आवास पर जातीय जनगणना की मांग पर होने वाली बैठक खत्म हो गई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार के 10 दलों के 11 बड़े नेताओं ने पीएम मोदी से मुलाकात की. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के नेताओं ने मीडिया से बात की.
नीतीश कुमार ने कहा, "सभी लोगों ने एक साथ जातीय गनगणना की मांग की. पीएम मोदी ने हम सभी की बात ध्यान से सुनी. हमने पीएम से इस पर उचित निर्णय लेने का आग्रह किया. हमने उन्हें बताया कि कैसे जाति जनगणना पर राज्य विधानसभा में दो बार प्रस्ताव पारित किया गया है. पीएम मोदी ने हमारी बात खारिज नहीं की. उम्मीद है कि पीएम हमारी बात पर गौर करेंगे."