Maharashtra में Corona के नए मामलों में आई कमी, पिछले 24 घंटे में 61 हजार से ज्यादा मरीज हुए रिकवर
ABP News Bureau | 10 May 2021 10:15 PM (IST)

कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहे महाराष्ट्र के लिए अच्छी खबर है कि यहां नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. रात के करीब आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में 37,236 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 549 मरीजों की मौत हुई है. इतने ही समय में 61,607 लोग ठीक हुए हैं.