CM Siddaramaiah पर जमीन घोटाला मामले पर चलेगा केस, BJP बोली, 'इस्तीफा दें सीएम' | Breaking News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 24 Sep 2024 04:46 PM (IST)
कर्नाटक के CM सिद्धारमैया को बड़ा झटका..जमीन घोटाले में सिद्धारमैया पर केस चलेगा हाईकोर्ट से सिद्धारमैया को नहीं मिली राहत..हाईकोर्ट ने MUDA केस में अर्जी खारिज की सिंगल बेंच ने सिद्धारमैया की अर्जी खारिज की..कल डबल बेंच के सामने अपील कर सकते हैं.. कर्नाटक हाई कोर्ट ने आज यानी मंगलवार (24 सितंबर 2024) को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की याचिका पर अपना फैसला सुनाया. अदालत ने तमाम दलीलों को सुनने के बाद सिद्धारमैया की याचिका खारिज कर दी. इस याचिका में सीएम ने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) साइट आवंटन मामले में उनके खिलाफ जांच के लिए राज्यपाल थावरचंद गहलोत की मंजूरी की वैधता को चुनौती दी थी. अदालत ने कहा कि राज्यपाल को व्यक्तिगत शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने की अनुमति देने का अधिकार है.