Mumbai में SP नेता Abu Azami पर दर्ज हुआ केस
ABP News Bureau | 09 Aug 2021 10:53 AM (IST)

कोरोना वायरस जैसी जानलेवा बीमारी की वजह से आम लोगों पर कोरोना की पाबंदियां लागू हैं. इसके बावजूद नेताओं के जन्मदिन, सभाएं, रैलियां और समारोह जारी हैं. मुंबई के शिवाजी नगर गोवंडी संभाग के समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी के जन्मदिन के मौके पर कल रथ से भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इतना ही नहीं उनके जन्मदिन पर तलवार से केट भी काटा गया. पुलिस ने अब अबू आजमी समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.