भड़काऊ भाषण मामले में कालीचरण पर पुणे में भी केस दर्ज, गिरफ्तारी कब होगी? Baghel सरकार पर सवाल
ABP News Bureau | 29 Dec 2021 01:31 PM (IST)

बापू को अपशब्द कहने वाले कालीचरण के खिलाफ पुणे में भी केस दर्ज किया गया है लेकिन पुणे में दूसरे मामले में केस दर्ज हुआ है. आरोप है कि 19 दिसंबर को पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान कालीचरण ने भड़काऊ भाषण दिया था. इस भाषण की क्लिप भी वायरल है, और पुलिस ने इसका संज्ञान लेकर मामला दर्ज कर लिया है.