Barge-P305 हादसे को लेकर कैप्टन राकेश बल्लव के खिलाफ केस दर्ज
ABP News Bureau | 21 May 2021 10:50 AM (IST)

ताउते तूफान के दौरान मुंबई में डूबे बार्ज P305 से बचाए गए लोगों ने बार्ज को लेकर बड़ा खुलासा किया है. लोगों ने कहा कि तूफान आने से पहले कप्तान ने कहा था कि बार्ज नहीं डूबेगा और खुद बोट लेकर चला गया. लोगों के इस खुलासे के बाद केंद्र सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं. अब बार्ज के कैप्टन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.