Delhi Police ने Twitter के खिलाफ दर्ज किया केस, POCSO, IT Act के तहत दर्ज हुआ मामला
ABP News Bureau | 29 Jun 2021 06:06 PM (IST)

सरकार से जारी तनातनी के बीच ट्विटर एक फिर बाद विवादों से घिर गया है. ताजा घटनाक्रम में दिल्ली पुलिस ने ट्विटर के खिलाफ केस दर्ज किया है. ये केस नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (एनसीपीसीआर) की शिकायत पर दर्ज हुआ है. ट्विटर के खिलाफ पोस्को एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.