Punjab Congress Crisis : सुलह कमेटी के साथ Captain Amrindar Singh की बैठक हुई खत्म
ABP News Bureau | 22 Jun 2021 01:54 PM (IST)

कांग्रेस के लिए पंजाब में मुश्किलें कम होती नज़र नहीं आ रहीं. एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह इस बात से काफी नाराज़ हैं कि उन्हें बार बार दिल्ली बुलाकर कमेटी के सामने पेश होने को कहकर अपमानित किया जा रहा है. हालांकि वो अभी भी पार्टी अनुशासन के दायरे में रहते हुए ऐसा कर रहे हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक बात और बिगड़ भी सकती है