कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफे से पहले Sonia Gandhi को चिट्ठी लिख कही थी ये बात
ABP News Bureau | 19 Sep 2021 03:04 PM (IST)

कैप्टन अमरिंदर ने इस्तीफा देने से पहले सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी. अमरिंदर ने इस चिट्ठी में पिछली पांच महीनों के घटनाक्रम को लेकर नाराजगी जताई थी. अमरिंदर ने लिखा था कि जो हो रहा है वो पंजाब की बुनियादी चिंताओं को पूरी तरह समझे बिना अंजाम दिया जा रहा है. कैप्टन ने अपनी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि उनकी सरकार ने करीब 90 फीसद चुनावी वादे पूरे किए.