क्या Trump को बंदर जाने देंगे ताजमहल के अंदर ? | ABP Special
ABP News Bureau | 20 Feb 2020 09:13 PM (IST)

ताजमहल की खूबसूरती का चश्मदीद बनने के लिए बेचैन हैं अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप. ताजमहल से उनकी मोहब्बत बड़ी पुरानी है और उन्हें पहली बार ताज के दीदार करने का मौका मिल रहा है. लेकिन क्या ट्रंप को बंदर जाने देंगे ताजमहल के अंदर. अब ये नया सवाल सामने आ गया है. पहले से ही ताजमहल तक जाने की गाड़ी पर विवाद है और अब अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां बंदरों को लेकर असहज है.