कैमरा बताएगा ज्ञानवापी का सच ! । Gyanvapi Survey
ABP Ganga | 06 May 2022 09:22 PM (IST)
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में क्या है। इस सवाल पर इस वक्त वाराणसी से लेकर लखनऊ तक जबर्दस्त चर्चा चल रही है। ज्ञानवापी मस्जिद बनाम..श्रृंगार गौरी मंदिर केस में...आज कोर्ट के आदेश पर...सर्वे के लिए एक टीम ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर में पहुंची...इस दौरान यहां गेट से ही हंगामा शुरू हो गया। सख्त सुरक्षा में वीडियोग्राफी के लिए ये टीम अंदर तो पहुंची...लेकिन शाम में जब इसके सदस्य बाहर आए...तो ये कहकर चौंका दिया..कि अभी तक वो ज्ञानवापी मस्जिद में नहीं जा पाए हैं। अब दोबारा..कल दोपहर 3 बजे ये टीम ज्ञानवापी परिसर में जाएगा। इस खबर का हर अपडेट आज मैं आपको बताऊंगा...साथ ही ये भी बताऊंगा कि आजम खान के आगे...सलाखों का चक्रव्यूह और मजबूत कैसे हो गया है...