Uttarakashi Tunnel Accident: पाइप के जरिए सुरंग में भेजे गया कैमरा, दिख गए सारे मजदूर
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 21 Nov 2023 12:27 PM (IST)
Uttarakashi Tunnel Rescue Operation: उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों की पहली वीडियो मंगलवार को सामने आई है, जिसमें टनल में फंसे मजदूर दिखाई दे रहे हैं. सुरंग के अंदर मलबे में से एक छह इंच चौड़ी पाइपलाइन डाली गई, जिसके जरिए मजदूरों के लिए खाने में खिचड़ी और पानी भेजा गया था. इसी पाइप में एक कैमरा भी डाला गया, जिससे वीडियो सामने आया है. जिसमें ये देखा जा सकता है कि मजदूर किन हालातों में सुरंग में पिछले दस दिनों से रह रहे हैं.