समाजवादी पार्टी को सांप्रदायिक पार्टी कहें तो गलत नहीं होगा- लोनी मामले पर BJP का हमला
ABP News Bureau | 17 Jun 2021 01:46 PM (IST)

उत्तर प्रदेश मे गाजियाबाद के लोनी इलाके में बुजुर्ग मुस्लिम अब्दुल समद से मारपीट के मामले में पुलिस ने अबतक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि हमले में शामिल जिन पांच लोगों की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाश जारी है. अब्दुल समद पर हमले में शामिल इंतजार और सद्दाम उर्फ बौना दोनों को आज गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसद मौर्या ने हमला करते हुए कहा है कि अगर समाजवादी पार्टी को सांप्रदायिक पार्टी कहें तो गलत नहीं होगा.