Gujarat में आज हो सकता है कैबिनेट विस्तार, पुराने मंत्रियों का कटेगा पत्ता - सूत्र
ABP News Bureau | 15 Sep 2021 09:08 AM (IST)

जरात में परसों ही नए मुख्यमंत्री ने शपथ ली और अब सूत्रों के हवाले से गुजरात से बड़ी खबर आ रही है कि गुजरात में आज नया मंत्रिमंडल शपथ ले सकता है.. सूत्रों के मुताबिक सभी विधायकों को रात में ही गांधीनगर पहुंचने के लिए कह दिया गया है.. खबर मिल रही है कि दस मंत्री शपथ ले सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि रूपाणी कैबिनेट में रहे दिग्गज मंत्रियों का पत्ता भी कट सकता है.