चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार, जाति वाला समीकरण काम करेगा क्या ?
ABP News Bureau | 26 Sep 2021 09:56 PM (IST)

लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में जितिन प्रसाद, छत्रपाल सिंह गंगवार, पलटू राम और संगीता बलवंत समेत 7 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के राजभवन में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया. कैबिनेट विस्तार में जितिन प्रसाद, छत्रपाल सिंह गंगवार, पलटू राम, संगीता बलवंत, संजीव कुमार, दिनेश खटीक और धर्मवीर सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है.