CAA Protest: आधी रात को जामिया इलाके में 4 दिन में तीसरी बार चली गोली
ABP News Bureau | 03 Feb 2020 09:48 AM (IST)

जामिया इलाके में कल आधी रात को फायरिंग की घटना हुई. केस दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम ने मौके का मुआयना किया. चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाए गए इलाके के DCP चिन्मय बिस्वाल की जगह संभालने वाले कुमार ज्ञानेश ने गोली की खबर पर सवाल उठाए. जामिया नगर इलाके के SHO ने उस जगह का मुआयना किया. पुलिस को कोई खोखा नहीं मिला. गोली चलाने वाले हमलावर को लेकर अलग-अलग बयान देखने को मिला. किसी ने कहा गोली चलाने वाला स्कूटी से आया था तो किसी ने चारपहिया गाड़ी की बात कही.