CAA-NRC Protest: Delhi HC में पहुंचा Shaheen Bagh मामला, उठी यह मांग
ABP News Bureau | 13 Jan 2020 08:12 PM (IST)

नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन का मुद्दा हाईकोर्ट पहुंच गया है. प्रदर्शन के चलते कांलिदी कुंज-शाहीन बाग रोड बीते 27 दिनों से बंद है, इससे 10 लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में कालिंदी कुंज और ओखला अंडरपास को जल्द खुलवाने की मांग की गई है.