CAA Protest: सीतामढ़ी में प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस को रोका, गर्भवती महिला तड़पती रही
ABP News Bureau | 30 Jan 2020 09:18 AM (IST)

बिहार के सीतामढ़ी में नागरिकता के खिलाफ प्रदर्शन तो हुआ. लेकिन यहां इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई. प्रदर्शनकारियों ने यहां एंबुलेंस को रोके रखा. गर्भवती महिला तड़पती रही. परिवारवाले लोगों से गुहार लगाते रहे. लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी. बिहार के सीवान में प्रदर्शनकारियों ने बीच चौराहे पर टायर जलाकर अपना विरोध दिखाया. पत्थरबाजी की घटनाएं भी हुईं. पत्थरबाजी में कुछ लोग जख्मी भी हुए. जबरन दुकानें भी बंद करा दी गईं. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तो नागरिकता कानून के खिलाफ और समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोग भिड़ गए। यहां प्रदर्शन करने वालों पर हमला हुआ और गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई. गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई.