CAA-NRC पर संसद भवन में विरोध प्रदर्शन, Sonia Gandhi कर रही हैं अगुवाई
ABP News Bureau | 31 Jan 2020 11:22 AM (IST)

विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ संसद भवन में प्रदर्शन कर रहे हैं. सोनिया गांधी इस प्रदर्शन की अगुवाई कर रही है. विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता संसद परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने हाथों में बैनर लेकर खड़े हैं.