प्रयागराज: गंगा किनारे दफन शवों का दाह संस्कार करा रहा प्रशासन
ABP News Bureau | 08 Jun 2021 01:04 PM (IST)

संगम नगरी प्रयागराज में गंगा किनारे बड़ी संख्या में शवों को दफनाए जाने के मामले में एबीपी गंगा की खबर का असर हुआ है. एबीपी गंगा पर प्रमुखता से खबर दिखाए जाने के बाद सरकारी अमला हरकत में आने लगा है. मिट्टी के टीलों के कटान की वजह से गंगा में समाहित हो रहे शवों को कब्र से निकालकर उनका दाह संस्कार किये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.