Budget session: संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष का विरोध प्रदर्शन
ABP News Bureau | 31 Jan 2020 11:24 AM (IST)

संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. इसके पहले संसद भवन में विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता संसद परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने हाथों में बैनर लेकर खड़े हैं.