Budget 2024: बजट पर क्या बोले मनीष तिवारी, दिया बड़ा बयान | Manish Tewari | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 24 Jul 2024 08:08 PM (IST)
मोदी 3.0 के बजट को कुर्सी बचाने वाला बजट बताने के पीछे की वजह बताते हुए मनीष तिवारी ने कहा, "पिछले 10 सालों में इन्हें बिहार की याद नहीं आई. वो दशकों से स्पेशल पैकेज मांग रहा है. आंध्र प्रदेश का रिऑर्गेनाइजेशन तो 2014 में हुआ था तो आपको 10 साल से याद नहीं आया. सरकार ने खुद साबित कर दिया है कि ये सरकार बैशाखी से चल रही है और बैशाखी को पैसा देंगे तो सरकार चलेगी और नहीं देंगे तो बैशाखियां कहीं और चली जाएंगी. सरकार जेडीयू और टीडीपी के दबाव में हैं और जब तक ऐसा है तब तक वो इनकी बात मानते रहेंगे."