'बाहुबली' नेताओं से BSP का किनारा, Mayawati ने काटा Mukhtar Ansari का टिकट
ABP News Bureau | 10 Sep 2021 01:51 PM (IST)

बीएसपी ने माफिया डॉन और बाहुबली नेता मुख़्तार अंसारी से किनारा कर लिया है. बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने आज मुख़्तार अंसारी का टिकट काटने का एलान किया. मायावती ने मऊ सीट से मुख़्तार अंसारी की जगह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को उतारने का एलान किया है.