Speed News: राहुल गांधी की बैठक में नहीं शामिल हुई BSP और AAP
ABP News Bureau | 03 Aug 2021 12:53 PM (IST)

पेगासस जासूसी कांड और किसान आंदोलन को लेकर संसद में जारी हंगामे के बीच कांग्रेस विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में है। इसी सिलसिले में विपक्षी एकता को और मजबूत करने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी दलों के नेताओं को कांस्टीट्यूशन क्लब में नाश्ते पर आमंत्रित किया, मगर इस मीटिंग से अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और मायावती की बसपा दूर ही रहीं।