Punjab : फिरोजपुर बॉर्डर पर पाकिस्तान के दो घुसपैठियों को BSF ने मार गिराया
ABP News Bureau | 31 Jul 2021 11:33 AM (IST)

पंजाब के फिरोजपुर बॉर्डर पर आज बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी बीएसएफ ने पड़ोसी देश पाकिस्तान के दो घुसपैठियों को मार गिराया है. ये घटना बीती रात करीब पौने 9 बजे की है. बीएसएफ ने दोनों घुसपैठियों को रुकने के लिए कहा, लेकिन दोनों बीएसएफ की चेतावनी को नज़रअंदाज करते रहे. इसके बाद बीएसएफ ने दोनों को मार गिराया.