Brooklyn Subway Shooting Live : 13 लोगों को लगी गोली, पुलिस को मिले बम
ABP News Bureau | 12 Apr 2022 08:22 PM (IST)

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के ब्रुकलिन सबवे स्टेशन पर 13 लोगों को गोली मारने की घटना सामने आई है. न्यूयार्क पुलिस के अनुसार हमलावर गैस का मास्क पहन कर आया था. घटनास्थल से पुलिस को कई बम बरामद हुए हैं. इतने ज्यादा लोगों को गोली मारने की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस सनसेट पार्क के एक मेट्रो स्टेशन पर कार्रवाई कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी राष्ट्रपति जो बाइडन को दी चुकी है.