'जैसे को तैसा' वाली भारत की नीति आई काम, भारतीयों के क्वारंटीन नियम पर झुकी ब्रिटेन सरकार
ABP News Bureau | 08 Oct 2021 07:30 AM (IST)

भारत से ब्रिटेन सफर करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है. भारत सरकार के कड़े रूख के बाद ब्रिटेन ने यात्रा नियमों में राहत दी है. इसके बाद अब कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले लोगों को क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा. भारत स्थित ब्रिटेन के हाई कमिश्नर एलेक्स इलिस ने कहा- "पूरी तरह कोविशील्ड वैक्सीनेटेड या फिर यूके से स्वीकृत किसी और वैक्सीन ले चुके लोगों को 11 अक्टूबर से क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा."