Brij Bhushan Singh ने Raj Thackeray के सामने ठोकी ताल, क्या ठाकरे ये दांव जीत पाएंगे ?
ABP Ganga | 09 May 2022 09:15 PM (IST)

बृजभूषण शरण सिंह भारती कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। आज भी अखाड़े में ताल ठोंकने में हिचक नहीं दिखाते। जैसी आक्रामक छवि...अखाड़े में है...ठीक वैसी ही इमेज सियासत में भी है। लेकिन इस बार बृजभूषण...राज ठाकरे पर जिस तरह हमलावर हैं...उसने मुंबई से अयोध्या तक के राजनीतिक पारे को चढ़ा दिया है। दिलचस्प बात ये है कि अभी से बृजभूषण शरण सिंह योजना बैठक नाम से...कार्यक्रम शुरू कर चुके हैं..और दावा है कि ...राज ठाकरे के विरोध के लिए...लाखों लोगों को जुटाने के लिए वे....यूपी के साथ ही बिहार और झारखंड में भी जनसंपर्क करने पहुंचेंगे।
इसके लिए हेलिकॉप्टर भी तैयार है।