Breaking News : मानहानि केस में संजय राउत को मानहानि मामले में दोषी करार | Sanjay Raut
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 26 Sep 2024 02:30 PM (IST)
ABP News: शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत को मानहानि मामले में दोषी ठहराया गया है. मुंबई की एक मेट्रोपोलिटन अदालत ने आज डॉ. मेधा किरीट सोमैया द्वारा दायर शिकायत पर यह आदेश पारित किया है. शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया की तरफ से दाखिल मानहानि मामले में गुरुवार (26 सितंबर) को कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया. साथ ही शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत को 15 दिनों की कैद की सजा सुनाई और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. मेधा सोमैया की याचिका पर मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में सुनवाई हुई.