Breaking News: आज सीएम पद की शपथ लेंगे Omar Abdullah, जानिए शपथ ग्रहण से जुड़ी बड़ी बातें
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 16 Oct 2024 09:26 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन की तैयारी पूरी हो चुकी है. उमर अब्दुल्ला आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. एबीपी न्यूज को सूत्रों से मालूम चला है कि जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के साथ 9 मंत्री शपथ ले सकते हैं... नेशनल कॉन्फ्रेंस से 5 मंत्री हो सकते हैं.. कांग्रेस से एक और 3 निर्दलीय भी मंत्री बन सकते हैं... कांग्रेस को स्पीकर या डिप्टी स्पीकर का पद भी मिल सकता है... कांग्रेस विधायक दल के नेता बनाए गए गुलाम अहमद मीर मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं... उमर अब्दुल्ला के शपथग्रहण में मल्किार्जुन खरगे, राहुल, प्रियंका गांधी, अखिलेश समेत विपक्ष के कई नेता शामिल होंगे