एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 22 Aug 2026 11:04 PM (IST)

चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश के कई हिस्सों में चीनी के दाम 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की बात सामने आई है। महंगी चीनी को लेकर विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चीनी के स्टॉक के 9 साल के निचले स्तर पर पहुंचने को लेकर चिंता जताई, जबकि अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मुनाफे के लिए चीनी महंगी की जा रही है। वहीं, एथेनॉल उत्पादन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या इससे चीनी के स्टॉक और कीमतों पर असर पड़ रहा है? सरकार का कहना है कि एथेनॉल उत्पादन की वजह से चीनी की कमी नहीं हुई है। सरकार के मुताबिक देश में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है और एथेनॉल उत्पादन का चीनी स्टॉक पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा है।