Breaking News : Noida Omaxe Society Case में Noida phase-2 के थाना प्रभारी सस्पेंड
ABP News Bureau | 08 Aug 2022 09:59 AM (IST)

उत्तर प्रदेश स्थित नोएडा की ओएमएक्स सोसाइटी में महिला को धमकाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी. इसके अलावा आरोपी नेता की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी. यह जानकारी नोएडा के पुलिस कमिशनर आलोक सिंह ने दी. इसके अलावा नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में बवाल के बाद थाना फेज 2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय सस्पेंड कर दिए गए हैं. उनकी जगह परम हंस तिवारी को नियुक्ति मिली है.