Breaking News: नौसेना का MiG-29 विमान गोवा के पास समंदर में क्रैश
ABP News Bureau | 12 Oct 2022 12:38 PM (IST)
नौसेना का मिग 29 फाइटर जेट गोवा के पास समंदर में क्रैश हो गया है. राहत की बात ये है कि पायलट सुरक्षित है. क्रैश से पहले पायलट एयरक्राफ्ट से खुद को इजेक्ट कर लिया. बाद में नौसेना ने सर्च और रेस्कयू ऑपरेशन के जरिए पायलट को बचाया. पायलट की हालत स्थिर है. नौसेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं.