Breaking News: Mamata Banerjee और हड़ताली डॉक्टरों में गतिरोध जारी | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 12 Sep 2024 07:40 PM (IST)
ABP News: ममता बनर्जी और हड़ताली डॉक्टरों में गतिरोध जारी...डॉक्टरों ने ममता से मिलने के लिए रखी शर्त...कोलकाता सचिवालय पहुंच चुके हैं डाक्टर...बैठक शुरू करने से पहले डॉक्टरों ने रखी शर्त...डॉक्टरों की मांग बैठक की हो लाइव स्ट्रीमिंग...लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर अधिकारियों और डॉक्टरों की चर्चा जारी...मीटिंग हॉल में ममता कर रही हैं डॉक्टरों का इंतजार...कोलकाता कांड के खिलाफ हड़ताल पर हैं डॉक्टर. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों के बावजूद आरजी कर अस्पताल में कोलकाता की डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में जूनियर डॉक्टरों की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। यह तब हुआ जब गतिरोध को हल करने के लिए सरकार की ओर से एक और निमंत्रण के बावजूद डॉक्टर नहीं आए।