Breaking News: स्पीकर को लेकर बड़ी खबर, विपक्ष स्पीकर उम्मीदवार उतार सकता है | Congress | NDA
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 15 Jun 2024 06:47 PM (IST)
Lok Sabha Speaker: अब स्पीकर को लेकर NDA Vs INDIA होता दिख रहा है.सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर ये है कि विपक्ष स्पीकर उम्मीदवार उतार सकता है. विपक्ष डिप्टी स्पीकर की मांग कर रहा है. अगर मांग नहीं मानी गई तो स्पीकर के लिए उम्मीदवार उतार सकता है विपक्ष... लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार बन गई है. अब लोकसभा के स्पीकर के लिए चुनाव होना है, जिसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है. सूत्रों के अनुसार विपक्षी पार्टी स्पीकर चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार उतार सकता है. अगर डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को दिया जाता है तो वे स्पीकर के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारेंगे.