Breaking News : UGC-NET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन | paper leak | UP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 22 Jun 2024 06:30 PM (IST)
UGC-NET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने एक्शन तेज कर दिया है. यूपी के कुशीनगर में cbi ने छापा मारा है. NEET और UGC-NET पेपर लीक को लेकर देशभर में बवाल जारी है... इस बीच सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए एक कानून को अधिसूचित कर दिया है... नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के जरिए करवाई जाने वाली यूजीसी-नेट परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. इसे लेकर काफी ज्यादा विवाद खड़ा हुआ है. शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि उन्हें गृह मंत्रालय के जरिए एग्जाम में गड़बड़ी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पेपर रद्द किया गया. वहीं, इस मामले की जांच कर रही सीबीआई के हाथ बड़ी जानकारी लगी है.