Breaking News : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले Uddhav की बागियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 05 Nov 2024 10:15 AM (IST)
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने बागियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पार्टी के पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इसके अलावा विश्वास नांदेकर, चंद्रकांत घुगुल और संजय अवारी को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है। इन नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत की और अन्य दलों के साथ मिलकर राजनीति की। उद्धव ठाकरे ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि पार्टी के हित में जो भी बागी होंगे, उन्हें कोई भी सजा दी जा सकती है। यह कदम शिवसेना के भीतर अनुशासन बनाए रखने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति बनाने की दिशा में उठाया गया है।