Breaking : आज से Japan समेत 3 देशों की यात्रा पर रवाना होंगे PM Modi, जानिए क्या होगी टाइमलाइन
ABP News Bureau | 19 May 2023 10:08 AM (IST)
PM Modi 6 Days Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छह दिन का महत्वपूर्ण विदेश दौरा 19 मई से शुरू हो रहा है. PM मोदी सबसे पहले जापान जाएंगे, जहां वे G-7 की बैठक में हिस्सा लेंगे. यह बैठक जापान की अध्यक्षता में हो रही है. इसके बाद प्रधानमंत्री पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेंगे. दौरे पर जाने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जी-7 की बैठक में भाग लेने और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं. साथ ही उन्होंने पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया दौरे की योजना के बारे में भी जानकारी दी है.