✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Breaking : Gujarat में लेउआ पटेल वोटर BJP के साथ - ABP C-Voter Survey | Gujarat Election

ABP News Bureau  |  03 Oct 2022 06:27 PM (IST)
ABP News

Gujarat Election Opinion Poll 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव का एलान किसी भी दिन हो सकता है. उससे पहले सी-वोटर ने एबीपी न्यूज़ के लिए ओपिनियन पोल किया है. इसके अनुसार, सत्तारूढ़ बीजेपी गुजरात में 1995 के बाद से रिकॉर्ड 7वीं बार चुनाव जीतती नजर आ रही है. बीजेपी के 135 से 143 सीटों के बीच सीटें जीतने का अनुमान है. जो 2017 की कुल 99 सीटों के मुकाबले कहीं ज्यादा है. ओपिनियन पोल के अनुसार बीजेपी अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़कर सत्ता में वापसी कर सकती है. 
ये सर्वे राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर किया गया है. सर्वे में मार्जिन और एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी तक है. इस सर्वे के दौरान गुजरात में 182 सीटों के लिए 34511 उत्तरदाताओं से बात की गई. ओपिनियन पोल में बीजेपी को 47 प्रतिशत वोट शेयर मिल रहा है. वहीं कांग्रेस को 32 प्रतिशत और आम आदमी पार्टी को 17 प्रतिशत वोट शेयर मिल रहा है. 
सर्वे के मुताबिक मोदी का जादू गुजरात के लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन क्या है गुजरात की जातियों का चुनावी मूड? क्या कहते हैं गुजरात के पाटीदार वोटर? इन सवालों के चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. पाटीदार वोटर्स का रूझान भी बीजेपी की ओर ही दिखाई दे रहा है. 
लेउआ पटेल वोटर किसके साथ?
स्रोत- सी वोटर
बीजेपी-51%
कांग्रेस-30%
आप-15%
अन्य-4%
कड़वा पटेल वोटर किसके साथ?
स्रोत- सी वोटर
बीजेपी-49%
कांग्रेस-34%
आप-14%
अन्य-3% 
नोट- abp न्यूज़ के लिए ये ओपिनियन पोल सी-वोटर ने किया है. आज के इस ओपिनियन पोल में सभी जातियों के लोगों से उनकी राय जानी गई है. इस सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है. सर्वे के नतीजे पूरी तरह से लोगों से की गई बातचीत और उनके द्वारा व्यक्त की गई राय पर आधारित हैं. इसके लिए abp न्यूज़ ज़िम्मेदार नहीं है. 
#himachalpradesh #gujarat #electioncommision #opinionpoll #gujaratelection #pmmodi #congress #bjp #aap #arvindkejriwal #rahulgandhi #politics

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • Breaking : Gujarat में लेउआ पटेल वोटर BJP के साथ - ABP C-Voter Survey | Gujarat Election

TRENDING VIDEOS

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !11 Hour ago

Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!11 Hour ago

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !12 Hour ago

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा18 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.