Breaking : Delhi में केजरीवाल सरकार के खिलाफ BJP का विरोध प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला | AAP Vs BJP
ABP News Bureau | 12 Apr 2023 03:18 PM (IST)
Delhi News: दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली सरकार में बड़े पैमाने पर जारी भ्रष्टाचार को लेकर प्रचंड प्रदर्शन (Delhi BJP protest) किया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में पार्टी के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. इस मौके पर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी (Ramvir singh Bidhuri) ने जोरदार तरीके से अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. हम लोग मिलकर इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेकेंगे.