Breaking: महाराष्ट्र में कांग्रेस को लग सकता है झटका, जल्द कांग्रेस छोड़ सकते हैं अशोक चव्हाण
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 12 Feb 2024 02:27 PM (IST)
Maharashtra Congress News: महाराष्ट्र कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है. इसपर अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का एक बड़ा बयान सामने आया है. देवेंद्र फड़णवीस का कहना है, "दूसरे दलों के कई कद्दावर नेता बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं. खासकर कांग्रेस के कई नेता वरिष्ठ नेताओं के व्यवहार के कारण हमारे संपर्क में हैं. वे अपनी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं...कौन-कौन हमारे संपर्क में हैं जिसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा. 'आगे-आगे देखिए होता है क्या.''