Breaking: पोरबंदर के समुद्र में गिरा कोस्टगार्ड का हेलीकॉप्टर, लापता कर्मचारियों की तलाश जारी | ABP
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 03 Sep 2024 11:02 AM (IST)
Indian Coast Guard Pilots Missing: पोरबंदर के समुद्र में गिरा कोस्टगार्ड का हेलीकॉप्टर, लापता कर्मचारियों की तलाश जारी गुजरात में हो रही भारी बारिश और बाढ़ के बीच लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा भारतीय तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है. गुजरात के पोरबंदर तट से दूर अरब सागर में कोस्ट गार्ड के एक हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, जिसकी वजह से दो पायलट और एक गोताखोर समेत तीन लोग लापता हो गए हैं. हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे, जिसमें से एक शख्स को बचा लिया गया है. अरब सागर में हेलीकॉप्टर का मलबा भी मिला है.