Breaking: अनिल देशमुख पर हुए हमले के मामले पर केस दर्ज, 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 19 Nov 2024 11:14 AM (IST)
जहां महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए कल वोट डाले जाने हैं, वहीं इससे पहले एनसीपी शरद पवार गुट के नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर हमला हुआ है, जिससे राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है। यह हमला उस वक्त हुआ जब अनिल देशमुख नागपुर के काटोल से लौट रहे थे। उनकी कार पर पथराव किया गया, जिससे अनिल देशमुख के सिर में चोट आई है। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। अनिल देशमुख पर हुए इस हमले को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने चिंता व्यक्त की है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस हमले ने चुनावी माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है।