Breaking: 'सीएम केजरीवाल को जेल में डालने की बीजेपी की है साजिश'- Sandeep Pathak | ABP News
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 20 Mar 2024 02:57 PM (IST)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जरिए बार-बार समन भेजे जाने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. हाई कोर्ट में बुधवार (20 मार्च) को केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान दिल्ली सीएम की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी से राहत मांगी. इस पर ईडी ने कहा कि केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने पेशी से बच रहे हैं और बहाना बना रहे हैं.वहीं, आप पार्टी के चाणक्य संदीप पाठक ने बीजेपी पर तंज कसा.