देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बार फिर पटाखों पर बैन लगा दिया है। इस फैसले के बाद, दिल्ली वाले इस बार भी दीवाली पर पटाखे नहीं जला पाएंगे। यह निर्णय सर्दियों में राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण को देखते हुए लिया गया है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को बताया कि पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2025 तक लागू रहेगा। इस फैसले से वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
Breaking: पॉल्यूशन कंट्रोल के लिए केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, पटाखों पर इस साल भी बैन | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 09 Sep 2024 03:26 PM (IST)