Breaking : छठ दिवाली से पहले जान जोखिम में डालकर ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री | Diwali | Chhath
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 29 Oct 2024 09:51 AM (IST)
दीपावली और छठ पर्व मनाने के लिए छत्तीसगढ़ से लोग बड़ी संख्या में अपने घरों की ओर निकल पड़े हैं। हालांकि, ट्रेनों में इतनी भीड़ है कि यात्रियों को पैर रखने की भी जगह नहीं मिल रही है, और सभी ट्रेनें पूरी तरह फुल चल रही हैं। ऐसे में स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था भी एक बड़ा सवाल बन गई है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने स्टेशनों पर अतिरिक्त बल तैनात किया है। CCTV कैमरों की निगरानी के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। रायपुर से जेपी त्रिपाठी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और अपने सामान का ध्यान रखें।