Breaking : मुंबई के मानखुर्द स्क्रैप कंपाउंड में भीषण लगी आग | Mumbai Fire
ABP News Bureau | 18 Apr 2023 07:00 AM (IST)

मुंबई के मानखुर्द स्क्रैप कंपाउंड में भीषण आग लगी है। ये आग रात दो बजे से ढाई बजे के बीच भड़की । आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। लगभग दर्जनभर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद है। आग की लपटें और धुएं का गुब्बार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है। घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। स्क्रैप कंपाउंड में आग किन कारणों के वजह से लगी है पुलिस इसकी जांच कर रही है।